
लातेहार के मुरुप गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट,चार लोग घायल
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरुप में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस घटना में पहले पक्ष से डीही निवासी मो. कैफ आलम (पिता– मो. रेयाजुल रहमान) एवं मो. समेताज आलम (पिता– मो. एहरार आलम) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मुरुप निवासी जितेंद्र सिंह (पिता– नन्देव सिंह) एवं उज्ज्वल सिंह (पिता– सुरेंद्र सिंह) भी घायल बताए जा रहे हैं।सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।





