हमीदगंज – पलामू : अपराधियों ने महिला के गले से सोने का चैन छीनने का किया प्रयास, महिला घायल,अस्पताल में महिला के हांथ में लगे चार टांके,गले पर भी चोट के निशान

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी प्रकाश सिन्हा की पत्नी तृप्ति सिन्हा का बुधवार के सुबह 11:45 बजे बाइक सावर अज्ञात अपराधियों ने गले से सोने का चैन छीनने का प्रयास किया। अपराधियों द्वारा चैन छीनने के क्रम में तृप्ति सिन्हा घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल तृप्ति सिन्हा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान तृप्ति सिन्हा के हांथ में चार टांके लगे हैं वही गला पर भी चोट के निशान है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह 11:45 बजे तृप्ति सिन्हा अपने किसी रिश्तेदार के घर हमीदगंज जा रही थी। इसी बीच रास्ते में साहित्य समाज चौक के पास अपराधियों ने उनके गले से सोने का चैन छीनने का प्रयास किया परंतु साहस दिखाते हुए महिला तृप्ति सिन्हा अपने सोने का चैन बचाने के लिए अपराधियों से भिड़ गई।जिसके बाद धक्का देकर अपराधी वहां से फरार हो गए। धक्का देने पर तृप्ति सिन्हा सड़क पर गिरकर घायल हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के दौरान उनके हाथ में चार टांके लगे हैं और गला पर भी चोट के निशान है।

इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा घटना से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया गया है।वहीं मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुट गई है।वहीं परिजनों के द्वारा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दिया गया है।ताकि अपराधी आसानी से पकड़े जा सके। शहर में इस तरह के घटना से लोगों को अब घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है।शहर में चैन छीनतई की घटना बढ़ गई है जिसके कारण लोग डरे सहमे में हुए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!