पलामू के चर्चित शिक्षाविद प्रो. एससी मिश्रा का निधन

Palamu : पलामू के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर सुभाष चंद्रा मिश्रा (एससी मिश्रा)
का निधन बीते रात्रि में हो गया।
इनका अंतिम संस्कार 12 बजे हरिशचंद्र घाट पर होना सुनिश्चित किया गया है। प्रो.एससी मिश्रा का पांकी रोड रेड़मा स्थित श्रीराम पथ में निवास है। वे लंबे समय तक पलामू प्रमंडल का नंबर वन गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी है।
प्रोफेसर एक मिश्रा अंग्रेजी सहित हिंदी साहित्य के भी अच्छे जानकार थे। प्रोफेसर एक मिश्रा एक शिक्षाविद के साथ-साथ पलामू जिले के चर्चित समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। पलामू जिले में प्रोफेसर एससी मिश्रा किसी नाम के मोहताज नहीं थे। जिले का हर कोई इन्हें जानता था और पहचानता था। इनके दो पुत्र है। प्रोफेसर एससी मिश्रा के निधन पर पलामू जिले के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। एससी मिश्रा के निधन से पलामू जिला शोक में डूब गया है। प्रोफेसर एक मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों द्वारा आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया जा रहा हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

One Comment

  1. न्यूज़ लिखने के बाद एक बार पुनः पढ़ लिया जाए फिर पोस्ट किया जाए। गलत रहने की संभावना कम हो जाती है। इस न्यूज़ में प्रोफेसर एस सी मिश्रा का नाम गलत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!