
बोकारो निवासी मरीज को ओ-नेगेटिव रक्तदान कर बचाई जान
Latehar : जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत जमिरा निवासी कृष्ण मुरारी ने बोकारो निवासी 56 वर्षीय रमेश कुमार सिंह के लिए ओ-नेगेटिव रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।जानकारी के अनुसार मरीज को अत्यंत दुर्लभ ओ-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलते ही कृष्ण मुरारी तुरंत आगे आए और रांची जाकर रक्तदान किया, जिससे मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।कृष्ण मुरारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




