अरुणा शंकर ने यूनाइटेड पलामू से खास बातचीत में कहा : जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद से दूसरी बार बनी महापौर
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि यहां की जनता ने मुझे दूसरी बार महापौर बनाया हैं। इसमें निगम क्षेत्र की जनता का मुझे अपार समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता के विश्वास स्नेह और आशीर्वाद से ही दूसरी बार महापौर बनने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अरुणा शंकर ने कहा कि यहां के लोगों का इतना आशीर्वाद मिला कि पिछले बार की अपेक्षा करीब 9-10 वोट ज्यादा मुझे प्राप्त हुआ। इसके लिए निगम क्षेत्र की संपूर्ण जनता का मै आभार व्यक्त करती हूं। महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि सेकंड फेज के पाइप लाइन का काम हो रहा है। सिर्फ 25 प्रतिशत काम बचा हुआ है। इसके लिए ज़ुडको वालों से बात करेंगे। इस मामले में लगातार काम हो रहा है। पिछले कार्यकाल का भी मेरा यही एजेंडा था और इस बार का भी यही एजेंडा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में निगम क्षेत्र के लोगों को पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए वार लेवल पर काम किया जाएगा।

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की दूसरी बार महापौर बनी अरुणा शंकर ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनी फ्लाईओवर बनाने के लिए बतौर प्रथम महापौर बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था। इस बार इस मामले को अमली जामा पहनाने की पूरी कोशिश किया जाएगा।
नगर निगम की दूसरी बार महापौर बने अरुणा शंकर ने डिजिटल मीडिया यूनाइटेड पलामू के साथ खास बातचीत की। यहां देखिए अरुणा शंकर का खास इंटरव्यू :




