महापौर अरुणा शंकर ने निगम द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों व एनएमसीएच महिला वार्ड का लिया जायजा

निगम क्लीनिक में डायलिसिस से डिलीवरी तक की व्यवस्था करूंगी : अरुणा शंकर

एनएमसीएच महिला वार्ड की व्यवस्था से महापौर संतुष्ट, तत्काल पीने के पानी की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

Palamu : दूसरी बार महापौर का ताज पहनने वाली अरुणा शंकर बुधवार से एक्शन मोड में आ गई है। उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र रांची रोड एवं पंपुकल का निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां क्लीनिक की व्यवस्था देखी और उपस्थित डॉक्टर श्रेया सोनी तथा पंपूकल क्लीनिक में डॉक्टर नितेश कुमार के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है। क्लीनिक की सफाई, समय पर डॉक्टर एवं नसों का आना, साथ ही निशुल्क दवा हमेशा उपलब्ध रहे। मैं स्वयं समय-समय पर आती रहूंगी।

इस क्रम में महापौर ने स्वयं भी अपनी जांच डॉ. श्रेया से कराया। महापौर अरुणा शंकर ने यह भी कहा कि निगम क्लीनिक, जो आयुष्मान आरोग्य केंद्र के नाम से संचालित हो रहा है, जल्द अत्याधुनिक बनेगा। साथ ही एक स्वास्थ्य केंद्र मैं स्वयं गोद लूंगी, जहां डायलिसिस, डिलीवरी एवं जांच घर तक की व्यवस्था होगी। महापौर अरुणा शंकर ने डॉक्टर से कहा कि आपको किसी भी चीज की आवश्यकता हो मुझसे सीधा संपर्क करें। तत्काल समाधान होगा। मेरा लक्ष्य स्वस्थ एवं स्वच्छ मेदिनी नगर बनाना है।

महापौर ने MMCH हॉस्पिटल जाकर महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। जहां हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉक्टर आरके रंजन और डॉ. सुशील पांडे ने महापौर का स्वागत करते हुए सभी चीजों की जानकारी दी। महापौर ने MMCH महिला वार्ड की सफाई एवं व्यवस्था से संतुष्ट थी। लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था कहीं नहीं देखी। जिस पर हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट ने कहा कि तत्काल इससे बना दिया जाएगा।

महापौर से कुछ महिलाओं ने शिकायत किया कि महिला वार्ड के सामने निगम शौचालय हमेशा बंद रहता है। जिस पर निगम को महापौर ने निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर सफाई कर शौचालय को खोल दिया जाए। अस्पताल में महिला मरीजों ने महापौर के निरीक्षण के लिए आभार व्यक्त किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!