रामभक्तों पर खुला मंच ने बरसाए फुल, सेवा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
Palamu : रामनवमी उत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में आस्था,उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।जैसे ही “राम जी की सवारी” रावण दहन कार्यक्रम के लिए डॉ.राजेंद्र प्रसाद चौक स्थित छहमुहान पहुंची पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
इस दौरान खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झूमते-गाते रामभक्तों का पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धुतुंगा ढोल की गूंजती धुन के बीच पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।फूलों की बारिश से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।
आयोजन का नेतृत्व रामनवमी उत्सव प्रभारी अमीत सिन्हा ने किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप तथा श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के युवाओं ने पारंपरिक युद्धकला “गतका” का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया।युवाओं के साहस,कौशल और अनुशासन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में जेनरल कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह सहित जेनरल के अन्य पदाधिकारियों,सेवा में लगे पुलिसकर्मियों और नगर निगम के सफाईकर्मियों को राम पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ग्लूकोज़ युक्त पानी, शरबत,बिस्कुट और लीची रस का वितरण किया गया जिससे भीषण गर्मी और भीड़ के बीच लोगों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि,वरिष्ठ सदस्य ललन सिन्हा,प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नवीन तिवारी,कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू, विनित सिंह,अरविंद अग्रवाल,बिल्लू सिंह,रविशंकर गुप्ता,धीरेन्द्र पाण्डेय(वार्ड आयुक्त),अमर सहाय, मनीष ओझा,बबलू चावला,राजेश गुप्ता,अरविंद शुक्ला,नवीन शरण,विजय प्रसाद,मंटू भगत,विमल पाण्डेय संकेत गुप्ता,नीरज राज, सुमीत पाण्डेय,ज्योति वर्मा,अरविंद गुप्ता,किशोर सिन्हा,कुकु भाई,संतोष कुमार,शशी कांत आरडी,चंदन पाल सिंह,प्रेम कुमार गुप्ता,राहुल प्रसाद गुप्ता,हिमांशु शेखर,मन्नत सिंह बग्गा,सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और सहयोग की प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।




