डालटनगंज व गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए अब सीधी ट्रेन, 7 की सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित डालटनगंज, गढ़वा रोड़ रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन (धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13379/13380 जो पहले ट्रायल के रूप स्पेशल चली थी। उक्त ट्रेन को अब नियमित परिचालन की स्वीकृति रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदान कर दी गयी है।

श्री राम ने इस ट्रेन के नियमित परिचालन करने हेतु माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अनुरोध किया था।

उक्त ट्रेन के नियमित परिचालन हेतु दिनांक 07.04.2026 को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम समय प्रातः 04:30 बजे सांसद के द्वारा सुबह में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर समस्त पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता से एवं कार्यकर्ताओं से सांसद ने अनुरोध किया है कि भारी संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इसके लिए सांसद वीडी राम ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!