रेड़मा : रांची रोड में सड़क पर गिरा पेड़, घंटों रहा आवागमन बाधित
मेदिनीनगर।पलामू बारिश के कारण बीती रात रांची रोड रेड़मा में मुख्य सड़क पर पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन पूर्ण तरह से बाधित हो गई।बाद में राहगीरों ने स्वयं ही पेड़ काट कर सड़क के बीच से हटाया।रात के समय वाहनों के कम आवागमन होने से कोई दुर्घटना तो नहीं हुई, लेकिन दिन निकलने पर वाहन चालकों को परेशानी हुई।

राहगीरों ने पेड़ काटकर सड़क के एक किनारे डाला। इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया।बताते चले की चक्रवर्ती तूफान अर्नब के कारण तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।जिसके कारण पलामू जिले में जगह-जगह पेड़ गिरने और फसल बर्बादी होने की सूचना मिल रही है। जिसके कारण लोग परेशान और चिंतित हैं।




