झारखंड में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। राज्य में सबसे अधिक 11 मिलीमीटर बारिश रामगढ़ जिले के मांडू में रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 10.3 मिमी, पंचेत में 9.8 मिमी, कोलेबिरा में 8.8 मिमी, गोविंदपुर (डीवीसी) में 8.6 मिमी, पुटकी में 8 मिमी, पंचेत डीवीसी में 7.2 मिमी और बोकारो थर्मल में 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 अप्रैल को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, 8 अप्रैल तक गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 40.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गुमला में 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहे। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!