अम्बेडकर जयंती को लेकर बैठक संपन्न,कमेटी का हुआ विस्तार

बारियातू:प्रखंड मुख्यालय स्थित बारीखाप जतराटांड में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाने को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र पासवान (बीरु) ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार द्वारा किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक विस्तारित कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी में कैलाश राम को अध्यक्ष, रिगन कुमार, बिरेन्द्र पासवान एवं राजेंद्र गंझु को उपाध्यक्ष, विजय भुइयाँ, अरुण कुमार, गणेश राम एवं मनीष राज पासवान को महासचिव, श्रवण ठाकुर, पुरण राम, अजय राम, बिरेन्द्र राम, सुरेन्द्र मेहरा, प्रवीण कुमार एवं पिंटू राम को सचिव बनाया गया। वहीं मुकेश राम, कुलदीप राम, राजदेव भुइयाँ, सुनील राम, गौतम कुमार एवं भोला राम को उप सचिव तथा दुलारचंद पासवान, सकीन्दर राम एवं सुरेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य संरक्षक के रूप में रामनाथ सिंह भोक्ता, राजीव भगत, राजु रामवृक्ष लोहरा, भीम प्रजापति, बहादुर गंझु, संजय दास, विक्रम कुमार, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, कमलेश कुमार एवं निरंजन कुमार को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में संजय राम, रुपेश कुमार एवं रामप्रीत लोहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बारियातू हाई स्कूल से बस स्टैंड होते हुए कांडरका नदी के समीप बारिखाप स्थित अम्बेडकर जयंती स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।विधि-व्यवस्था एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान उमेश लोहरा, दशरथ राम, सतेंद्र कुमार, विकास रंजन, बिहारी राम, बासुदेव राम, मनोज राम, भुनेश्वर राम, संतोष कुमार, रवि, जितेंद्र राम, विशेषश्वर राम, रामशंकर रविदास, भोला राम, बिजुली भुइयाँ, बब्लू राम, अनिल राम, दिनेश भुइयाँ एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!