गढ़वा में हुए आभूषण चोरी मामले में बिहार का चोर अरेस्ट

Ranchi : जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेशका में चोरी के गहनों की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला द्वारा स्थानीय आभूषण दुकान में चोरी के गहने बेचे जा रहे हैं।सूचना की सत्यता की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर मेराल थाना प्रभारी पु०अ०नि० श्री विष्णुकांत के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।पुलिस ने धनंजय राम (पिता-बंधु राम), जो मूल रूप से रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में गढ़वा जिले के गेरुआसोती (पोस्ट-पेशका, थाना-मेराल) में रह रहा था, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 21 मार्च 2026 को जेठू भुइयां के घर से नगदी एवं गहनों की चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक जोड़ा सोने का टप, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक चांदी की चैन, एक चांदी का क्लिप, दो चांदी के चंद्रमा लॉकेट तथा 12,500 रुपये नकद शामिल हैं।इस संबंध में मेराल थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!