
चैनपुर में धराया बच्चा चोर ! ग्रामीणों ने पड़कर थाना को सौंपा, पुलिस कर रही है मामले की जांच
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा पंचायत के गरदा गांव में एक अनजान युवती आई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि बच्चा चोरी करने के मकशद से आई थी। यह वाराणसी की रहने वाली हैं। जिसे ग्रामीणों ने चैनपुर थाना को सूचना देकर उसे पकड़कर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि झारखंड राज्य के कई जिलों में बच्चा चोरों का आतंक फैला हुआ है। इस कारण लोग काफी सतर्क रहना चाहते हैं। अभी हाल ही में रांची में बच्चा चोरी के मामले में कई घटनाओं को उद्वेदन भी हुआ है। झारखंड पुलिस ऐसे मामलों से आम लोगों को सतर्क रहने का गुजारिश भी कर चुकी है।




