बिहार : भाजपा नेता सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय, 15 अप्रैल को होगी ताजपोशी

Patna : बिहार का अगला सीएम कौन होगा, यह अहम सवाल है। विगत महीनों से बिहार की राजनीति में चल रहे उलटफेर को लेकर गहमागहमी काफी बढ़ गया है। 14 अप्रैल 2026 को बिहार के शहंशाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं। इसी के साथ यह चर्चा तेज हो गई है की बिहार का अगला सीएम कौन होगा ? ऐसे बिहार के सीएम की रेस में कई लोग आगे चल रहे हैं।

सवाल है कि बीजेपी किसे अगले सीएम के तौर पर चुनेगी। पिछले कई दिनों से कई नामों को लेकर कयासबाजी चल रही है। तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। जातीय समीकरणों के लिहाज से भी सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनान तय है। वो नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण यानी कुर्मी-कुशवाहा वोट बैंक के लिहाज से भी फिट बैठते हैं। साथ ही सम्राट पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों के ही भरोसेमंद माने जाते हैं। इस तरह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री भाजपा नेता सम्राट चौधरी बनने वाले हैं।

कैबिनेट की बैठक के बाद आज दोपहर होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक एलान किया जाएगा। हालांकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नाम तय हो चुका है, बस घोषणा बाकी है। आज राज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!