हरिहरगंज : बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सब स्टेशन पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Palamu : पलामू में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरिहरगंज विद्युत सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सब स्टेशन के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी।


सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की. अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. प्रदर्शनकारियों ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि ढकचा, सलैया व सरसोत पंचायत की दूरी अधिक होने के कारण इन क्षेत्रों को नौडीहा के मायापुर ग्रिड से जोड़ा जाए. साथ ही 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाने, एडिशनल ट्रांसफार्मर को जल्द चालू करने और बंजारी व टंडवा रोड क्षेत्र में बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई.

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. वहीं 22 अप्रैल से बंजारी सतगावां मोहल्ला में मेंटेनेंस कार्य शुरू होगा. शौंडिक मोहल्ला, पुरानी बस स्टैंड व दुर्गा मंदिर के पास जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने तथा दो दिनों के भीतर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर चालू करने का भरोसा दिया गया.

प्रदर्शन में संजय जायसवाल, जानू चौधरी, राजू शर्मा, शंभू यादव, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, पवन कुमार, विनोद पासवान, विजयेंद्र प्रसाद, संजय मेहता, डॉ. प्रमोद कुमार, शंभू सिंह, सुनील जायसवाल, चंदन कुमार, रामजी कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!