
पलामू के कमिश्नर से मिले एसपी कपिल चौधरी, गुलदस्ता देकर किया स्वागत
Palamu : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से बुधवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रमंडलीय आयुक्त को उन्होंने गुलदस्ता भेंट किया।

इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने पलामू के एसपी से अपराध मुक्त पलामू बनाने का सुझाव किया। उन्होंने कहा कि आए दिन पलामू में अपराधी घटनाओं के विषय में जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने इस पर रोकथाम लगाने की बात कही। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त ने एसपी से अन्य कई बिंदुओं पर भी बातचीत की। बता दे कि अभी हाल ही में पलामू में कपिल चौधरी ने एसपी के पद पर योगदान दिया है। कपिल चौधरी के योगदान देते ही पलामू में अपराधियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो गया है।
एसपी ने साफ-साफ कहा है कि पलामू में अब अपराधी और उनके गुर्गों की अब खैर नहीं है। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक करके भी अपना दृष्टिकोण इंगित कर दिया है। एसपी के कड़े तेवर को देखकर अपराधियों के होश उड़े हुए हैं।




