
छतरपुर : बकरी लदे पिकअप वाहन से गिरकर 30 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक बकरी लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिसमें पिकअप वाहन पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव निवासी सुंदर यादव के पुत्र प्रभु यादव उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे प्रभु यादव अपने गांव से पिकअप वाहन पर बकरी लदा कर उसे बेचने के लिए छतरपुर थाना क्षेत्र के संडा गांव जा रहा था। इसी बीच घर से आधा किलोमीटर दूरी पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिसमें प्रभु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि पिकअप सवार पर सवार अन्य व्यक्ति को हल्की-फुल्की चोट लगी है।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल प्रभु यादव को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




