
2 गांजा तस्कर अरेस्ट, मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना की पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि दो गांजा तस्कर अवैध गांजा की खरीद बिक्री का काम करते हैं।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बताते चले कि शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पहले भी कई अफीम तस्कर और गांजा तस्कर को जेल भेजने का काम किए हैं।




