ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप की घटना

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार की दोपहर कारण एक बजे पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी सुनील दुबे (उम्र 56 वर्ष) के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार को सुनील दुबे कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पड़कर अपने रिश्तेदार के घर बरवाडीह जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बजराहा पुल के समीप ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई पंकज तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!