मजदूर दिवस : मजदूर नेता अनिल सिंह ने मजदूरों को अंग वस्त्र से किया सम्मानित

Palamu : 1 मई मजदूर दिवस के दिन मजदूर नेता अनिल कुमार सिंह ने मजदूरों के अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित मजदूर नेता अनिल सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन मजदूरों का अवकाश रहता है जिसके कारण मजदूर काफी खुशी महसूस करते हैं। यह दिन मजदूरों के दिए खास तौर पर खुशी का दिन होता है।उन्होंने कहा की मजदूर दिवस न केवल कामगारों की मेहनत का जश्न मनाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में श्रमिकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यह दिन सामाजिक भेदभाव को कम करने और हर काम को सम्मान देने का संदेश देता है।उन्होंने कहा की दुनिया भर के श्रमिकों के अधिकारों, संघर्ष और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!