एसवीएम में मातृहस्तेन भोजन कार्यक्रम आयोजित

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर, लातेहार में बुधवार को मातृहस्तेन भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं ने अपने हाथों से शिशु वाटिका के छोटे बच्चों (अरुण, उदय एवं प्रभात वर्ग) को प्रेमपूर्वक भोजन कराया।कार्यक्रम के दौरान “मां तू कितनी अच्छी है” गीत के साथ भोजन मंत्रोच्चार किया गया। इस भावनात्मक आयोजन में लगभग 60 माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन शिशु वाटिका की ओर से किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा बच्चों और मां के बीच प्रेम एवं जुड़ाव को और मजबूत करना था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और माताओं के बीच स्नेह, आत्मीयता एवं भावनात्मक संबंध और प्रगाढ़ होते हैं। उन्होंने स्वयं भी कुछ भैया-बहनों को अपने हाथों से भोजन कराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी दीदियों का सराहनीय योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!