डाल्टनगंज के नारायण हॉस्पिटल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Palamu : मेदिनीनगर शहर के नारायण हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान जेलहाता निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी मिलने पर वहां पुलिस भी पहुंची और मामले को शांत कराया। परिजनों के अनुसार, विकास कुमार सीढ़ी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उसके माथे पर चोट आई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर अब तक करीब हजारों रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, शव सौंपने के नाम पर भी रुपये लिए गए।

परिजनों का कहना है कि उन्हें यह कहकर गुमराह किया गया कि मरीज जीवित है, जबकि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित परिजन अस्पताल गेट पर ही शव को रखकर बैठ गए और पैसे वापस करने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर इलाज कराया था और अब वे सिर्फ अपनी रकम वापस चाहते हैं।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!