
लेस्लीगंज : ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव निवासी वासुदेव राम राज मिस्त्री उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वासुदेव राम बाइक पर सवार होकर मेदनीनगर शहर काम करने जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल वासुदेव राम को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।अस्पताल में डॉक्टर गौरव विशाल के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।



