अज्ञात बोलेरो के धक्के से पिता पुत्र घायल इलाज के बाद खतरे से बाहर

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या बभंडी गांव निवासी बाबूलाल राम और उनके पुत्र राकेश राम के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों पिता पुत्र शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में मंगरदाहा घाटी के पास एक अज्ञात बोलेरो ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद राहगीरों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों पिता पुत्र का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!