
चैनपुर : ग्रामीणों ने युवक को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिला स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव निवासी सहिम मियां के पुत्र आजाद मियां उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे आजाद का अपने ही गांव के ग्रामीण अफतर मियां,मुशन मियां धुरु मियां,मुस्ताक और जमालू मिया से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़ा होने के पश्चात इन सभी लोगों ने आजाद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल आजाद को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




