
व्यवहार न्यायालय लातेहार में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
लातेहार:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्षन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीष सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।
15 हजार तीन सौ चैंतीस वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये का हुआ सेटलमेंट।
15 हजार तीन सौ चैतींस वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का हुआ सेटलमेंट
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 07 बेंच बनाये गये थे। इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन हुआ। वहीं मोटर एक्सीडेंट के 02 वादों का 16 लाख 50 हजार रूपये में निष्पादन किया गया। बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले एवं 37 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ। चेक लेन-देन के 3 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार का सेटलमेंट हुआ। वहीं, बैंक मामले के 1329 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 1404 एवं 03 सिविल वादों निष्पादन किया। इसके अलावा प्री-लीटिगेषन के 11 हजार 253 मामले सहित कुल 15 हजार दो सौ चैतींस वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें हजारो लोग लाभन्वित हुए। इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का सेटलमेंट किया गया।सखी मंडल को दिये गये 46 लाख रूपये राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के द्वारा 46 लाख रूपये का चेक दिया गया।सिंह ने चेक लेने वाली महिलाओं को पैसे का सही उपयोग करने, बच्चों की षिक्षा एवं रोजगार के अवसर तलाशकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष शेषनाथ सिंह,उपायुक्त सह डालसा उपाध्यक्ष संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य कुमार गौरव,प्रधान न्यायाधीष, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष प्रथम दिनेष कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष द्वितीय संजय कुमार दूबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, लोक अभियोजक, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण,पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहें।




