
जालिम गांव में चोरों का आतंक, घर के भीतर से बाइक चोरी
Latehar: लातेहार सदर थाना क्षेत्र के जालिम ग्राम के करमाही टोला निवासी कपिल कुमार पिता विनोद राम के घर के आंगन में लगी एक बाइक ( जेएच 19 एफ-5506) को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।इस संबंध में कपिल कुमान सदर थाना में आवेदन दे कर मामला दर्ज कराया है।उन्होने बताया कि पिछले सात मई की शाम तकरीबन सात बजे वे बाजार से लौट कर अपनी बाइक घर के आंगन में लगाया था।रात तकरीबन 10 बजे से घर के सभी लोग खाना खा कर सो गये।सुबह जब जगे तो पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है।इसके बाद उन्होने शोर किया तो पड़ोस के लोगां ने उनके घर का दरवाजा बाहर से खोला।जब वे घर से बाहर निकले तो पाया कि उनकी बाइक घर के आंगन में नहीं है।इसके बाद उन्होने बाइक की काफी खोजबीन की।लेकिन बाइक नहीं मिली।इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज कर लिया गया है।





