
प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुखों की बैठक संपन्न
लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ स्थित डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में दो दिवसीय आयोजन में प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश मंत्री डॉ. बृजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में संकुल अंतर्गत विद्यालयों को सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं सामाजिक रूप से उपयोगी बनाने तथा भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह एक दिवसीय मंथन अत्यंत लाभप्रद एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न संकुलों के प्रमुख एवं संयोजक उपस्थित हुए।उन्होंने अपने-अपने संकुल की गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजनाओं को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।बैठक के दौरान मंच से संकुल संयोजकों एवं प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे सभी प्रतिभागी लाभान्वित हुए।इस अवसर पर प्रदेश एवं विभाग स्तर के अनेक पदाधिकारी, आचार्यगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





