छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में भव्य विशाल धरना प्रदर्शन,रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Latehar : छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विस्थापन संघर्ष समिति के सदस्यों की भारी भीड़ जुटी।प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छिपादोहर बाजार की कई दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखा गया।स्थानीय लोगों ने स्टेशन बचाने के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्टेशन हटाया गया तो क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।धरना-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छिपादोहर थाना पुलिस एवं आरपीएफ के जवानों के साथ अधिकारी भी तैनात रहे।पूरे कार्यक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को, सांसद के नाम मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष को तथा मानिका विधायक के नाम ज्ञापन सौंपकर स्टेशन हटाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!