मेदिनीनगर नगर नगर निगम की बहनों को मिला बड़ा उपहार, महापौर अरुणा शंकर ने कहा : जल्द ही गैस पाइपलाइन का कार्य होगा शुरू

Palamu : गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की चौथी बैठक हुई। महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि इस बार के बोर्ड में जहां कई योजनाएं अब धरातल पर लाने के लिए स्वीकृति और संपुष्टि की गई वहीं निगम एवं मेरी बहनों के लिए सबसे बड़ी सौगात कुकिंग गैस पाइपलाइन हेतु भारत पेट्रोलियम गैस को मेदिनीनगर शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दे दी गई।

महापौर ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रेडमा, बारहलोटा और बैरिया से की जाएगी। इस कार्य का सर्वेक्षण भारत पेट्रोलियम द्वारा कर लिया गया है। महापौर ने कहा कि मेरी बहनों को पानी और गैस, यह दोनों सुलभ कराना हमारा कर्तव्य है, जो सपना जल्द पूरा होगा। महापौर अरुण शंकर ने कहा कि जल्द हमारे निगम में भी बड़े शहरों के तर्ज पर कई योजनाएं पूरी कि जाएगी। जिसमें पानी,पार्क,सड़क और नाला के अलावे निगम का आधुनिकीकरण नजर आएगा।बोर्ड बैठक में डोर टू डोर व्यवस्था जल्द लागू करने पर जोर दिया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि इसका कांट्रेक्ट सरकार ने एक बड़े एजेंसी को दे दिया है जो जल्द शहर में कार्य करने लगेगा। बैठक में पार्षदों ने भी कई मूलभूत सुविधा पर प्रकाश डाला, जिसका जल्द निराकरण कर दिया जाएगा।उप महापौर मनोज सिंह ने कई योजनाओं पर चर्चा किया, जिसे पारित किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!