मुलकात कानूनी सहायता केंद्र का डालसा सचिव ने किया निरीक्षण, जेलर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Palamu : झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रजंन गुरुवार को केंद्रीय कारा परिसर में मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। बिदित हो कि केंद्रीय कारा में मुलाकाती कानूनी सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बंदी और परिजनों को कानूनी सहायता प्रदान करना हैं।व सुलभ मुलाकात सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं को समाधान करना है ।साथ ही परिजनों को अधिकारों का प्रतीक जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

विदित हो कि इस केंद्र में जेल बन्दियों से मिलने आने वाले परिजनों को उनके अधिकारों की जानकारी पीएलवी के माध्यम से दिया जाता हैं और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुलाकातों का बिस्तृत विवरण एक तालिका में दर्ज किया जा रहा है। नाम पता व केस का विवरण संबंधित न्यायालय का नाम व केस की अगली तिथि और उपलब्ध कानून सहायता वकील की जानकारी शामिल है। इसके उपरांत डालसा सचिव के द्वारा कारा के अंदर पाकशाला, स्टोर गृह, मेडिकल वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया गया। वह बन्दियों से जानकारी एकत्रित की गई।

डालसा सचिव राकेश रंजन ने जेलर को कारा में रह रहे बन्दियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुगम तरीके से हो इसके लिएआवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुलाकात कानूनी सहायता केन्द्र का उद्देश्य ही मुलाकात करने वाले का कानूनी सहायता प्रदान करना तथा यदि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो योजना का लाभ दिलाना हैं।उन्होंने पीएलवी को दैनिक को भी भरने का निर्देश दिया। बिदित हो कि पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से लोगों को हर संभव मदद किया जा रहा है।

मौके पर लीगल एफ डिफेंस काउंसिल का डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय,जेलर देवनाथ राम के अलावा पीएलवी बहादुर प्रसाद गुप्ता,राघवेंद्र कुमार यादव,उमेश ,नीरज सिंह, आलोक केरकेटा के आदि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!