लातेहार में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल

लातेहार:जिले में तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने एक परिवार को गहरा आघात दिया। सदर प्रखंड के पांडेपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम रेहल निवासी नरेंद्र उरांव (40 वर्ष), पिता पंचू उरांव, की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय दोनों अपने घर में मौजूद थे।अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में कोहराम मच गया।घायल पत्नी को तत्काल परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।मृतक नरेंद्र उरांव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!