तेज आंधी-बारिश से माको मोड़ पर गिरा पेड़, घंटों फंसी रहीं जाम में सैकड़ों वाहन

लातेहार:जिले में हुई तेज आंधी और बारिश के दौरान माको मोड़ के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक हुई इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब सैकड़ो बड़े छोटे वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पेड़ काटने का कार्य शुरू किया गया।इस दौरान सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा एवं रणधीर कपूर मौके पर मौजूद रहकर पेड़ हटाने के कार्य की निगरानी करते रहे। काफी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!