डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में 18 मई को होगा समर कैंप भव्य शुभारंभ

किसी भी स्कूल के छात्र छात्राएं बन सकते है इस समर कैंप का हिस्सा

प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर, यह कैंप 18 मई से 26 मई तक चलेगा

Palamu : भीषण गर्मी की छुट्टियों को यादगार, रचनात्मक और मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से सुदना स्थित डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में 18 मई से एक सप्ताह तक चलने वाला भव्य समर कैंप का शुभारंभ होने जा रहा है। यह विशेष समर कैंप लगातार एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियाँ, ड्रेस कोड, खेल, डांस, प्रतियोगिताएँ और स्वादिष्ट लंच की विशेष व्यवस्था की गई है। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट और बच्चों की कलात्मक गतिविधियों से पूरी तरह उत्सवमय बना दिया गया है। किसी भी तरह की जानकारी स्कूल का कार्यालय में जाकर लिया जा सकता है। इस आशय की जानकारी डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल की प्राचार्य डॉ. श्वेता कुमारी ने दी।

समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन ई. विनय मेहता करेंगे

समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन ई विनय मेहता द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन कार्यक्रम, प्रेरणादायक गतिविधियाँ तथा कई सरप्राइज एक्टिविटी भी रखी गई हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह समर कैंप बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता विकसित करने का एक शानदार प्रयास है।

बच्चों के लिए होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन

समर कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए बेहद खास कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। नन्हे बच्चों के लिए जुंबा डांस, एरोबिक्स, गेम्स, क्राफ्ट, ड्रॉइंग, एरो एक्टिविटी और रसना पार्टी जैसी मजेदार गतिविधियाँ रखी गई हैं, वहीं बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए डांस, राइफल शूटिंग, ट्रेजर हंट, ताइक्वांडो, क्राफ्ट एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन का ड्रेस कोड पीला रंग निर्धारित किया गया है तथा बच्चों के लंच बॉक्स में इडली और चटनी लाने को कहा गया है।

हर दिन अलग-अलग थीम पर आधारित होगा कार्यक्रम

विद्यालय प्रशासन के अनुसार पूरे सप्ताह हर दिन अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे, जिसमें फन गेम्स, डांस मस्ती, फैशन एक्टिविटी, टैलेंट शो, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक और कई मनोरंजक प्रतियोगिताएँ शामिल रहेंगी। बच्चों के उत्साह को देखते हुए अभिभावकों में भी काफी खुशी और उत्सुकता देखने को मिल रही है।

बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट वीक साबित होगा समर कैंप

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह समर कैंप बच्चों के लिए “एंटरटेनमेंट वीक” साबित होने वाला है, जहाँ सीखने के साथ-साथ भरपूर मस्ती भी होगी। पूरे कैंप के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विद्यालय परिसर में बच्चों की खिलखिलाहट, संगीत, खेल और रंगारंग गतिविधियों से पूरे सप्ताह उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!