हरिहरगंज में युवक का मर्डर, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। उक्त व्यक्ति की तेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या करने की आशंका है।

शनिवार की सुबह जब स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।

इस मामले में पुलिस घटना स्थल और आस पास के आवागमन रास्तों में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। फिलहाल घटना के कारण और इस कांड में शामिल अज्ञात अपराधियों को पता किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!