Jharkhand : 28 को बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Ranchi : राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में 28 मई से प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की सम्भवना है। 28 मई से रांची सहित विभिन्न जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी आएगी जिसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार झारखंड में समय से पूर्व दक्षिणी पश्चिमी मानसून के दस्तक देने की संभावना है। झारखंड में मानसून 10 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व जून माह के पहले हफ्ते से ही राज्य भर में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम पूरी तरह से बदल जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष झारखंड में मानसून 17 जून को पहुंचा था। लेकिन इस बार सभी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल है। इसलिए मानसून इस बार समय से पहले पहुंच सकता है। इधर, राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और तापमान में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है।

25 और 26 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी 11 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 45.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के दारिसाई में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश आई में ही 19.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा धालभूमगढ़ में 16.2 मिमी, बहरागोड़ा में 14.4 मिमी, चाकुलिया और घातशिला में 12.6, गुड़ाबांदा में 12.4 मिमी और गोदाम में 6 पॉइंट सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा है और भीषण गर्मी महसूस की गई। भारी गर्मी के कारण लोग दोपहर में राजधानी की सड़कों पर अपेक्षाकृत काम वहां चलते दिखाई दिए। हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा चलने से गर्मी से राहत मिली।

टेम्परेचर अपडेट

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 41.6 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 45.7 और न्यूनतम 28.4 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 42.6 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!