
एसवीएम में पाँच दिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस संपन्न
लातेहार: जिला मुख्यालय के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में पांच दिवसीय आचार्य कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी तथा शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।दूसरे दिन के कार्यशाला में पुराने न्यूज़पेपर से छोटे-छोटे कटोरी और टोकरी का निर्माण किया गया।प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यशाला की पूर्व योजना एक माह पूर्व बननी चाहिए साथ ही साथ इसकी सामग्री की सूची की किस दिन कौन सी सामग्री का निर्माण करना है सभी बनना चाहिए।साथ ही इस तरह की सामग्री निर्माण करना चाहिए जो की कक्षा द्वितीय तक काम आ जाए।कक्षा द्वितीय तक के पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन कर उसके अनुसार शिक्षण सामग्री की सूची पूर्व से ही बना कर रखनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर वर्ष में दो-तीन बार भी कार्यशाला का आयोजन करना चाहिए।इस कार्यशाला में मुख्य रूप से गीता कुमारी, नीलम अंबस्टा,पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी तथा रूबी कुमारी शामिल थी।इसके साथ ही शांति मंत्र के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।





