विकास के साथ दुकानदारों के हितों की सुरक्षा जरूरी : दीपक राज

लातेहार:बरवाडीह बस स्टैंड में प्रस्तावित दुकान निर्माण कार्य को लेकर सहमति बनने की बात सामने आ रही है,जिसका व्यवसायिक संघ ने स्वागत किया है। व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और व्यवस्थित बाजार निर्माण के पक्षधर हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने जिला एवं प्रखंड प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब तक जमीन पूरी तरह क्लियर नहीं हो जाती और दुकानों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी दुकानदार को वहां से नहीं हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बिना किसी ठोस प्रक्रिया के दुकानदारों को नोटिस थमा दिया गया था और जबरन दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, जिससे गरीब दुकानदारों में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। व्यवसायिक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि पहले भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, उसके बाद टेंडर निकाला जाए और अंत में दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाए, ताकि किसी भी गरीब दुकानदार का नुकसान न हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!