पलामू पुलिस ने मनचलों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई,अड्डेबाजी करने वालों में मचा हड़कंप

Palamu : पलामू पुलिस ने मेदिनी नगर शहर में मनचलों के खिलाफ शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात के समय अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात को पलामू पुलिस ने अभियान चलाया।पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की वजह से शहर में अड्डेबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया।

टिओपी 3 थाना प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने शनिवार की रात अपने थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वालों पर कारवाई शुरू की।इस दौरान अड्डाबाजी करते हुए कई लोग पकड़े गए। पुलिस के द्वारा पकड़े गए सभी लोगों को समझा बुझा कर छोड़ दिया गया।इस अभियान के दौरान दर्जनों लोगों को बेवजह मजमा लगाने के आरोप में पकड़ा गया. इसमें कई लोग ऐसे थे जो रात के समय बेवजह सड़कों पर खड़े होकर समय बर्बाद कर रहे थे।

कुछ स्थानों पर धूम्रपान करते हुए लोगों को भी पकड़ा गया. कुछ लोग ग्रुप में धूम्रपान कर रहे थे।जिन्हे पुलिस पकड़ी और चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया।साथ ही साथ पुलिस द्वारा यह हिदायत दी गई कि भविष्य में अगर बेवजह अड्डेबाजी करते दिखे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!