रांची रोड रेड़मा से लूटे गए 6 टन थाई मांगुर मछली वाहन सहित पुलिस ने किया जब्त

Palamu : बीते 2 जून को ड्राइवर कार्तिक नायक उम्र करीब 45 वर्ष पिता जगत नायक ग्राम बड़सोल थाना बहरागोड़ा जिला पूर्वी सिंहभुम राज्य झारखण्ड ने एक मजदूर मासुक के साथ जिला-बालेश्वर उड़ीसा से अपना पिकअप गाड़ी में मांगुर मछली लोड कर औरंगाबाद बिहार ले जा रहे थे।

तभी डालटनगंज रांची रोड, बुलेट शोरुम के पास पहुंचे तो धनंजय कुमार गुप्ता थाना पाटन जिला पलामू तथा अन्य चार पांच व्यक्तियों के द्वारा एक योजना के तहत मछली भरा हुआ पिकअप वाहन को लुट लेने के आरोप में शहर थाना काण्ड सं0-187/2026 दिनांक – 02.06.2026 धारा -140(3)/62/310(2) BNS के अन्तर्गत दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में पिकअप वाहन सं0 -(1) JH05DT-9473 (2) WB31A-6476 एवं 06 टन मांगुर मछली को जप्त किया गया एवं गिरफ्तारी शून्य है। तथा उक्त अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। परन्तु कोई प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।

कांड में जप्त थाई मांगुर मछली पुरे झारखण्ड राज्य में प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। जिसमें बरामद मछली का निष्पादन हेतू मत्स्य जिला पदाधिकारी मेदिनीनगर पलामू को पत्राचार कर सूचित किया गया। सूचना के उपरांत मत्स्य पदाधिकारी के उपस्थिति में कांड में जप्त किये गये 06 टन मागूर मछली का विधिवत निष्पादित किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!