डीजीपी तदाशा मिश्रा आज पलामू में, पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगी समीक्षा बैठक
Palamu : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा आज पलामू दौरे पर हैं। उनके साथ पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दौरे को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी के साथ एडीजी मनोज कौशिक, अभियान आईजी और पलामू जोन के आईजी नरेंद्र सिंह भी रहेंगे। इस मौके पर पलामू डीआईजी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि डीजीपी पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में 11:00 बजे बैठक करेंगी। इस दौरान अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा होगी।
डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज है। विभिन्न थानों से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ताकि समीक्षा बैठक में जिले की स्थिति से अवगत कराया जा सके।



