पलामू में 20 दिनों से बंद है दाखिल खारिज का काम, बसपा नेता शेर अली ने दी आंदोलन की चेतावनी

हुसैनाबाद : झारखंड में “झारभूमि” पोर्टल की दिक्कत की वजह से अंचल स्तर पर म्यूटेशन/दाखिल-खारिज का काम कई बार ठप्प हुआ है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। विगत 20 दिनों से दाखिल खारिज का काम पूरी तरह ठप्प होने से हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज समेत पलामू के सभी अंचलों में दाखिल खारिज के हजारों मामले लंबित हैं। हुसैनाबाद,मोहम्मदगंज व हैदरनगर अंचल में लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप बसपा के वरिष्ठ नेता शेर अली ने लगाया है। उन्होंने बताया कि 5 महीने बंद रहने के बाद अप्रैल 2026 में पोर्टल पर काम शुरू हुआ था।

सॉफ्टवेयर अपडेट या तकनीकी खामियों की वजह से झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन म्यूटेशन करीब 5 महीने तक बाधित रहा था। राजस्व विभाग ने 20 अप्रैल 2026 को तकनीकी खामियां दूर करके पोर्टल अपग्रेड कर दिया।

झारभूमि सर्वर की मरम्मत के लिए 1 मई से 4 मई तक रजिस्ट्री + म्यूटेशन दोनों बंद कर दिए गए थे। 6 मई से काम फिर शुरू हुआ। मगर पुनः 15 मई से अंचलों में म्यूटेशन का काम बंद हो गया है। शेर अली ने बताया कि अंचल कार्यालय हैदरनगर, हुसैनाबाद व मोहम्मदगंज में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि कभी पोर्टल की कमी कभी बाबुओं के टाल मटोल नीति के कारण भूमि संबंधित कार्यों को लेकर लोग परेशान हैं। प्रतिदिन दर्जनों लोग अंचल कार्यालय आते हैं और बिना काम कराए ही लौट जाते हैं।

शुक्रवार को भी पलामू के अंचलों में झारभूमि पोर्टल के तकनीकी कारण से कार्य ठप्प रहा। शेर अली ने कहा कि जब सरकार ऑनलाइन सेवाओं को ठीक नहीं रख सकती है तो कार्यों को ऑफलाइन ही निपटाने की व्यवस्था क्यों नहीं कर देती है। उन्होंने कहा कि चार दिनों में म्यूटेशन कार्य शुरू नहीं किया गया, तो बसपा आंदोलनात्मक रुख अपनाने को बाध्य होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!