पलामू के D.C ने बनाया मास्टर प्लान, अपराधियों के गतिविधियों पर अब प्रशासन की रहेगी पहली नजर

मेदिनीनगर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर लगाए जाएंगे अतिरिक्त CCTV कैमरे

Palamu : पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नवंबर 2024 में अनाबद्ध निधि अंतर्गत शहर में 113 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के इंस्पेक्टर से वर्तमान में क्रियाशील एवं खराब पड़े कैमरों की स्थिति की जानकारी ली तथा सभी कैमरों के नियमित रखरखाव एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी सिटी मैनेजर को निर्देशित किया कि शहर के किन-किन प्रमुख स्थानों, गलियों, मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, इसका विस्तृत सर्वेक्षण एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने सर्वे के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। साथ ही शहर के एग्जिट प्वाइंट्स एवं महत्वपूर्ण आवागमन मार्गों को प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिया।

बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के कैमरों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग लोकेशन के अनुसार किस प्रकार के कैमरे लगाए जाने चाहिए, इस पर तकनीकी आकलन करने की बात कही गई। उपायुक्त ने सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह को तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में प्रभावी सर्विलांस व्यवस्था विकसित करना, अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त कैमरों के अधिष्ठापन के बाद उनकी सुरक्षा एवं रखरखाव को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी।

मौके पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,शहर थाना प्रभारी,विभिन्न सिटी मैनेजर समेत अन्य मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!