
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पलामू में पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
डीजीपी ने कहा : पलामू, गढ़वा और लातेहार के एसपी नए हैं और अच्छे काम कर रहे हैं
Palamu : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पलामू में पुलिस पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल सहित पलामू, गढ़वा और लातेहार के एसपी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि तीनों जिला के अपराध और विधि व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक रूटीन वर्क का हिस्सा है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि पलामू, गढ़वा और लातेहार, तीनों ही जिले के एसपी नए हैं।वे बहुत ही बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने तीनों एसपी के कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।
एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि पलामू में जमीन विवाद को यहां की पुलिस कानून के दायरे में रहकर सुलझा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में जिला प्रशासन का बड़ा रोल रहता है। इसमें पुलिस का कोई खास भूमिका नहीं होती है। वाबजूद इसके पुलिस से जितना बन रहा है कर रही है।
चैनपुर प्रखंड के रामपुर में हुई घटना के बारे में डीजीपी ने कहा कि पलामू पुलिस उस घटना को लेकर वाचफुल है। हर समय वहां पुलिस की निगरानी हो रही है।




