पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है : महेश सिंह

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परिसर एवं नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी देखभाल कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई।बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों को घर-घर से निकलने वाले कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नागरिकों को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करने तथा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मी एवं वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!