भाजपा की मासिक बैठक में ‘मन की बात’,‘एक पेड़ मां के नाम’ पर हुई चर्चा

लातेहार : भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ संगठन के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि मनीर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बूथ एवं पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से चलाने का आह्वान किया।अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीद लिए जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे किसान आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं। उन्होंने सरकार से किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र करने तथा उन्हें उचित मूल्य पर अनुदानित खाद एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।


कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा प्रदेश नेत्री कल्याणी पांडेय सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!