
छतरपुर की महिला का दर्दनाक मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पूर्वी सुदना रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी शिवप्रसाद राजकिशन की 67 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टिओपी 3 प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए टिओपी 3 प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता ने बताया कि मृतक महिला लक्ष्मी देवी कुछ दिनों से अपने बेटी के घर सूदना में रह रही थी। महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
उन्होंने बताया कि महिला लक्ष्मी देवी गुरुवार की रात अपने दूसरे बेटी के घर आबादगंज जा रही थी। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक लक्ष्मी देवी का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




