साल 2026 के बरसात में कम होगी बारिश, किसानों का टूटेगा कमर, पेयजल के लिए मचेगा हाहाकार

New Delhi : यूरोपीय संघ की मौसम एजेंसी ‘कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस’ के हालिया अंतरराष्ट्रीय पूर्वानुमान ने भारत के आगामी मॉनसून सीजन (जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026) को लेकर एक बड़ी चिंता पैदा कर दी है. ग्लोबल वेदर मॉडल्स के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल भारत के एक बड़े हिस्से में औसत से काफी कम बारिश होने की आशंका है. इस रिपोर्ट में इस बात के साफ संकेत दिए गए हैं कि प्रशांत महासागर में पनप रहा खतरनाक गॉडजिला एल नीनो भारत के पश्चिमी और मध्य राज्यों के मानसून को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. मानसुन का यह पूर्वानुमान यदि सच साबित होता है, तो देश के करोड़ों किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शहरी जल आपूर्ति पर इसका सीधा और बेहद गंभीर असर पड़ेगा. वैश्विक मौसम केंद्रों द्वारा तैयार किए गए मल्टी-मॉडल वेदर मैप्स के अनुसार, इस साल देश के पश्चिमी-मध्य भागों में सामान्य से बहुत कम बारिश होने की संभावना सबसे अधिक है.

गुजरात में सबसे कम होगी बारिश

सूखे की मार झेलने वाले राज्यों की सूची में सबसे पहला नाम गुजरात का है, जहां बारिश में भारी कमी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे बड़ा और खतरनाक प्रभाव कोंकण और गोवा के तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है.इन इलाकों में औसत बारिश की तुलना में 100 से 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक की भारी गिरावट आ सकती है, जो महाराष्ट्र, मुंबई और उसके आसपास के प्रमुख कृषि और शहरी क्षेत्रों के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी है. यहां तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है.

अल-नीनो के कारण कमजोर रहेगा
मॉनसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब भी भारत में मॉनसून कमजोर पड़ता है या सूखा आता है, तो उसका सीधा संबंध अल-नीनो से होता है. अल-नीनो एक ऐसी प्राकृतिक जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से की समुद्री सतह का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है. जब यह तापमान बहुत तेजी से और बहुत ज्यादा बढ़ता है, तो वैज्ञानिक इसे ‘गॉडजिला अल-नीनो’ का नाम देते हैं.

90 प्रतिशत बारिश का अनुमान

जून 2026 के शुरुआती डेटा से पता चलता है कि यह सिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है. इसके प्रभाव से वैश्विक हवाओं का रुख बदल जाता है, जिससे भारत की तरफ आने वाली मॉनसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं. बादलों का बनना कम होता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी पहले ही पूरे जून से सितंबर सीजन के लिए दीर्घकालिक औसत का केवल 90% से 92% बारिश होने का अनुमान लगाया है, जो ‘बिलो-नॉर्मल’ है.

खेती-किसानी पर पड़ेगा घातक असर

मॉनसून के इस तरह कमजोर होने का सबसे पहला और घातक असर देश की खेती-किसानी पर पड़ेगा. भारत में खरीफ सीजन की मुख्य फसलें जैसे धान, दालें, कपास और तिलहन पूरी तरह से मॉनसूनी बारिश पर निर्भर करती हैं. बारिश की कमी से फसलों की पैदावार घट सकती है, जिससे बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी और महंगाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है.

पेयजल का होगा संकट

देश के कई हिस्सों में जलाशयों और बांधों का जलस्तर पहले ही काफी नीचे चला गया है क्योंकि बारिश न होने से वे दोबारा भर नहीं पाए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में न केवल ग्रामीण इलाकों में सिंचाई का संकट खड़ा होगा, बल्कि मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी पीने के पानी की भारी किल्लत देखने को मिल सकती है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!