नावाबाजार: ट्रक-ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिला स्थित नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकवेरा गांव पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ,ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान तुकवेरा गांव निवासी आसिफ अंसारी उम्र 22 वर्ष और तनवीर आलम उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में तुकवेरा पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक की टक्कर ट्रक और ट्रैक्टर से हो गई। जिसमें दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोट लगी है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावा बाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।वही इस घटना के बाद पुलिस तीनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!