मोहम्मद शकील अहमद को प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर मिली प्रोन्नति, पलामू समाहरणालय के कर्मियों ने दी बधाई

Palamu : पलामू समाहरणालय के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में पलामू जिला में आजादी के बाद पहली बार प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत होने वाले मोहम्मद शकील अहमद का प्रोन्नति के उपलक्ष्य में सम्मान सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उपस्थित सुनील कुमार, अंजना कुमारी, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, उमाकांत मिश्रा, राम लखन राम (सभी वरीय कार्यालय अधीक्षक) एवं अमरेश सिंह, रंजन सिंह, सूरज राम, राकेश कुमार, अनिल कुमार, मृत्युंजय सिंह, देवेंद्र कुमार, घनश्याम दुबे, सुशील कुमार तिवारी, आशुतोष पांडे, अशोक कुमार एवं काफी संख्या में पलामू समाहरणालय के सहकर्मी उपस्थित थे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पलामू समाहरणालय में मोहम्मद शकील अहमद ने अपनी सेवा के दौरान एक अलग पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। सभी लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही सभी ने बधाई भी दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!